प्रामाणिक अध्ययन नोट्स (Reference Archive)

समसामयिकी दिनांक : 28 सितंबर 2026

समसामयिक पढ़ने का समय: ~1 मिनट RPSC / RSMSSB Special
लॉगिन
2 (आज: 1)
शेयर: WA TG FB 𝕏 सुधार सुझाएँ
सत्यापित: 29 September 2026
मुख्य बिंदु: भरतपुर संभाग विकास कार्य और घोषणाएं मुख्य घोषणा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार केवल घोषणाएं ही नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध धरातल पर उतारने का कार्य करती है। विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास: भरतपुर संभाग को विकास की नई गति देते हुए […]

भरतपुर संभाग विकास कार्य और घोषणाएं

  • मुख्य घोषणा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार केवल घोषणाएं ही नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध धरातल पर उतारने का कार्य करती है।
  • विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास:
    • भरतपुर संभाग को विकास की नई गति देते हुए करीब 453 करोड़ रुपये के 65 बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और 540 करोड़ रुपये के 184 नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
    • इससे क्षेत्र में आधुनिक आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
  • जिलेवार लोकार्पण और शिलान्यास (आंकड़े):
    • भरतपुर: 382 करोड़ रुपये से अधिक के 130 कार्य।
    • डीग: 358 करोड़ रुपये से अधिक के 24 कार्य।
    • करौली: 136 करोड़ रुपये से अधिक के 43 कार्य।
    • सवाई माधोपुर: 74 करोड़ रुपये से अधिक के 46 कार्य।
    • धौलपुर: 42 करोड़ रुपये से अधिक के 6 विकास कार्य।
  • विभागवार प्रमुख कार्य:
    • बिजली क्षेत्र: 273 करोड़ रुपये के 14 बड़े कार्यों का लोकार्पण हुआ है तथा चुली और अनियाला में नए 33 केवी सब-स्टेशनों का निर्माण होगा।
    • जल संसाधन: 128 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और 44 करोड़ से अधिक के नए कार्यों का शिलान्यास हुआ है तथा नदबई में पेयजल विस्तार योजना जल्द शुरू की जाएगी।
    • किसान सशक्तीकरण: भुसावर के निठार में कृषि उपज मंडी विस्तार, चारदीवारी, किसान पथ, नई बायो परीक्षण प्रयोगशाला और नवीन पशु चिकित्सालयों और उपकेंद्रों के भवनों की नींव रखी गई।
    • शिक्षा क्षेत्र: बाड़ी में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत के राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व शिक्षा के लिए 27 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास और नए प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का निर्माण होगा।
    • स्वास्थ्य सेवाएं: भरतपुर में लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ट्रोमा सेन्टर और एमसीएच अस्पताल का शिलान्यास किया गया तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के 108 करोड़ रुपये से अधिक के 20 नए कार्यों की नींव और 11 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
    • सड़क विकास: सड़कों के आधारभूत विकास के लिए 207 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 125 कार्यों का शिलान्यास और 24 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कों का लोकार्पण किया गया।
  • महत्वपूर्ण घोषणाएं:
    • बयाना और ब्रज नगर में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण।
    • थानाडांग, सूपा एवं महलपुर चूरा में 33 केवी सब-स्टेशनों का निर्माण।
    • घाटौली से मैरथा-मिल्समा रोड यूपी बॉर्डर तक सड़क, सामरी मोड़ से सिंघानियां तक सड़क, नगला जलसिंह, नहरौली-सिकंदरा और नगला दीवान के रास्ते पर तीन पुलियाओं के निर्माण की घोषणा।
  • युवाओं को रोजगार: बिना पेपरलीक के अब तक 410 परीक्षाओं का आयोजन किया गया है, जिससे 1 लाख 90 हजार पदों पर युवाओं को सरकारी नियुक्तियां मिली हैं। वहीं, 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है और सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया।
  • पानी के क्षेत्र में कार्य: राजस्थान सरकार पानी के क्षेत्र में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को पूरा कर रही है। इसमें दशकों से लंबित यमुना जल समझौता, रामजल सेतु परियोजना, किशाऊ समझौते जैसे ऐतिहासिक कार्य भी हैं।

खैरथल-तिजारा दौरा और विकास कार्य

  • खैरथल-तिजारा दौरा: 117 करोड़ रुपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। खैरथल-तिजारा आने वाले समय में देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • सहकारिता और कृषि:
    • सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त कर ग्राम पंचायत स्तर तक सहकारी समितियों को सक्रिय किया है, जिससे करीब 10 लाख नए सदस्य सहकारिता से जोड़े जा चुके हैं।
    • पिछले ढाई वर्षों में दूध का उत्पादन प्रतिदिन 34 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गया है।
  • युवा और महिला सशक्तिकरण:
    • लखपति दीदी योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं की संख्या करीब 11 लाख से बढ़कर 19 लाख हो गई है, वहीं 57 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है।
    • छात्राओं को स्कूटी योजना तथा विद्यार्थियों को ड्रेस की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
  • पानी, बिजली और सड़क क्षेत्र के कार्य:
    • जल जीवन मिशन के तहत 15 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया गया है।
    • 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने सहित विद्युत क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करवाए जा रहे हैं।
    • 10 हजार किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया गया है और 327 अटल प्रगति पथों के लिए 813 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
  • खैरथल-तिजारा के लिए घोषणाएं:
    • रामजल सेतु लिंक परियोजना में नीमराणा बांध का कार्य शुरू होगा।
    • 45 मीटर मास्टर प्लान सड़क के विकास कार्य।
    • तिजारा से फिरोजपुर हरियाणा सीमा तक सड़क सुदृढ़ीकरण।
    • पीएचईडी के नए अधिशासी अभियंता के पद की घोषणा तथा जेवीवीएनएल के नए अधिशासी अभियंता कार्यालय की घोषणा।

स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा में नवाचार

  • मौसमी बीमारियां: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्वास्थ्य भवन में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर दवा और जांच व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।
  • नए सब-सेन्टर: प्रत्येक 10 किलोमीटर पर सब सेन्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भारत सरकार के सहयोग से 600 नए सब-सेन्टर स्थापित किए जाएंगे।
  • सीसीटीवी कैमरे: चिकित्सा संस्थानों के भवनों की सुरक्षा के लिए तीन माह में सभी चिकित्सा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
  • चिकित्सा भर्ती: आरयूएचएस द्वारा 1699 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पूरी कर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। वहीं 600 चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
  • शिक्षा में नवाचार (स्कॉच पुरस्कार):
    • राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग की दो महत्वपूर्ण पहल ‘खुशीशाला खुद की खोज’ एवं ‘एआई आधारित दक्षता आकलन’ को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 110वें स्कॉच शिखर सम्मेलन में दोनों पहलों को यह सम्मान मिला।

किसान रजिस्ट्री और डिजिटल कृषि

  • 100% किसान आईडी लक्ष्य: राजस्थान ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित 90.19 लाख किसान आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल कर लिया है।
  • इस उपलब्धि के साथ राजस्थान 100% किसान आईडी लक्ष्य हासिल करने वाला उत्तर भारत का पहला तथा देश का छठा राज्य बन गया है।
  • आंकड़े:
    • प्रदेश में पीएम-किसान के लगभग 50 लाख लाभार्थियों को किसान आईडी से जोड़ा गया है।
    • किसान आईडी के तहत कुल बोए गए क्षेत्र का करीब 62% हिस्सा कवर किया जा चुका है तथा लगभग 99% गांवों का जियो-रेफरेंसिंग कार्य पूरा हो चुका है।
    • रबी 2025-26 के दौरान 2.72 करोड़ से अधिक भू-खण्डों पर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया।
  • एग्रीस्टैक आयुक्तालय: राज्य में एग्रीस्टैक आयुक्तालय की स्थापना कृषि विभाग में की जा रही है तथा कृषि आयुक्त को इसका आयुक्त नामित किया गया है।
  • किसान आईडी का एकीकरण: किसान आईडी को पीएम-किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उर्वरक वितरण प्रणाली तथा न्यूनतम मूल्य पर खरीद प्रणाली के साथ एकीकृत किया गया है।
  • विशेष अभियान: राज्य सरकार द्वारा 1 से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेशव्यापी किसान आईडी अभियान संचालित किया जा रहा है।

दौसा (हेरिटेज और फेस्टिविटीज) एवं सुजस ई प्रश्नोत्तरी

  • दौसा परिचय:
    • दौसा को “देव नगरी” कहा जाता है जो देवगिरि पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है।
    • यह ढूंधड़ क्षेत्र की पहली राजधानी होने का गौरव रखता है और कछवाहा शासकों की रॉयल सीट रही है।
    • प्रमुख मेले: बसंत पंचमी मेला, बीजसाणी माता मेला, गणगौर मेला और मेहंदीपुर बालाजी मेला।
    • प्रमुख हेरिटेज स्थल: आभानेरी, झाझीरामपुरा, भांडारेज की बावड़ियां और महल, गेटोलाफ, और पंच महादेव।
  • आभानेरी फेस्टिवल:
    • जयपुर से आगरा रोड पर लगभग 88 किमी दूर स्थित है। इस गांव का मूल नाम आभा नगरी (“सिटी ऑफ ब्राइटनेस”) था।
    • यहां कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, घूमर और भवाई जैसे लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान टूरिज्म द्वारा 2008 में की गई थी।
  • झाझीरामपुरा और लोटवाड़ा:
    • झाझीरामपुरा अपने प्राकृतिक जल टैंक, रुद्र (शिव) और बालाजी के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
    • लोटवाड़ा गांव में स्थित लोटवाड़ा गढ़ (ोर्ट) का निर्माण 17वीं शताब्दी में ठाकुर गंगा सिंह द्वारा करवाया गया था, और यह गांव मोरों की बड़ी आबादी के लिए भी जाना जाता है।

प्रमाणित संदर्भ एवं ग्रंथ सूची

नया संदर्भ / संशोधन जोड़ें
इस आलेख पर अभी कोई बाह्य संदर्भ दर्ज नहीं है। यदि आपके पास प्रामाणिक संदर्भ है तो यहाँ क्लिक करके जोड़ें।

विद्यार्थी चर्चा (0)

विद्यार्थी चर्चा में भाग लेने के लिए कृपया लॉगिन करें।